,

बच्चे ने स्टार्ट की कार, मैनपुरी में दौड़ी

Car accident - representative image
Car accident - representative image
Car accident – representative image

मैनपुरी शहर के यादव नगर चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम अचानक एक बेकाबू कार सड़क पर तेजी के साथ दौड़ने लगी। कार में सिर्फ बच्चे को देख वहाँ मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कार सामने आए कई वाहनों को टक्कर मारते हुए हैंडपंप में टकराकर रुक गई। दरअसल कार को बच्चे ने स्टार्ट कर दिया था। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

कस्बा कुरावली का रहने वाला एक युवक बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गाँव मुडौसी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आया था। शाम के समय वह पत्नी और बच्चों के साथ कार से लौट रहा था। कार यादव नगर चौराहा के पास पहुंची तो दंपती खरीदारी करने के लिए गाड़ी से उतर गए। लेकिन चाबी कार में ही लगी रही। कार में बैठे 12 साल के बालक ने चाबी को घुमा दिया। जिससे कार स्टार्ट हो गई और गेयर में होने की वजह से तेज रफ्तार के साथ सामने आ रहे वाहनों को टक्कर मारते हुए हैंडपंप से जा टकराई। इस दौरान चौराहा पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि बच्चे को कोई चोट नहीं लगी। कोई हताहत भी नहीं हुआ। चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।