, , ,

बारावफात और गणपति विसर्जन एक ही दिन, प्रशासन चिंतित, बुलाई नागरिकों की मीटिंग

meeting held at ps mantola for barawafat and panpati visarjan

meeting held at ps mantola for barawafat and panpati visarjanयूं तो आगरा के निवासियों ने कई संवेदनशील अवसरों पर सांप्रदायिक एकता की मिसाल कायम कर पूरे देश को सुलहकुल का सन्देश दिया है, लेकिन आगरा प्रशासन ऐसे मामलों में कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता जिसमें दो समुदाय आमने-सामने आ जाएँ। ऐसे समय में एक हल्की सी चिंगारी भी शहर को जला सकती है और फिलहाल देश के माहौल को देखते हुए भी प्रशासन अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।

इस साल बारावफात और अनंत चतुर्दशी के पवित्र त्यौहार 28 सितम्बर को एक साथ पड़ रहे हैं, जिसने आगरा प्रशासन की नींद हराम कर दी है। जहाँ बारावफ़ात पर सुबह से मुस्लिम वर्ग के घरों और मस्जिदों में रौनक दिखाई देती है और शाही जामा मस्जिद से छोटे-बड़े लगभग एक दर्जन मुहम्मदी जुलूस मंटोला से होकर गुज़रते हैं, वहीं उसी दिन अनंत चतुर्दशी भी होने के कारण पूरे शहर में गणपति विसर्जन की धूम होगी, और सैंकड़ों विसर्जन जुलूस पूरे शहर की सड़कों पर नज़र आयेंगे।

meeting held at ps mantola for barawafat and panpati visarjanऐसे मौक़े पर सांप्रदायिक सौहार्द्र कैसे क़ायम रखा जाये इस संबंध में आज आगरा के थाना मंटोला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में हिंदू और मुस्लिम पक्षों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक हुई जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम वर्ग के प्रतिनिधियों को समझाया कि अगर गणपति विसर्जन के जुलूस में शामिल किसी व्यक्ति द्वारा गलती से उन पर गुलाल डाल दिया जाये तो उसको नज़रअंदाज़ करें और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाये रखें। साथ ही अधिकारियों ने हिंदू पक्ष के प्रतिनिधियों को भी समझाया कि मुस्लिम इलाक़ों से निकलते समय विसर्जन यात्राओं में गुलाल न उड़ाया जाये, इसकी सावधानी बरतें।

इस बैठक में हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ0 सिराज क़ुरैशी ने ज़िला प्रशासन से अपील की, कि बारावफात के मौक़े पर शहर की समस्त शराब की दुकानें बंद रखी जायें।

बैठक में हाजी बिलाल क़ुरैशी, हाजी असलम क़ुरैशी, नंदलाल भारती, मसरूर क़ुरैशी, मदन माहौर, त्रिलोकी चंद, हाजी मंज़ूर आदि ने भी अपने विचार रखे और समस्यायें बताईं जिनको एसीपी आर के सिंह ने शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।