Passenger deaths aboard Patna-Kota Express

Passenger deaths aboard Patna-Kota Expressदूषित भोजन खाने से हुए एक दर्दनाक हादसे में पटना से कोटा जाने वाली ट्रेन (Patna-Kota Express) में सफर कर रहे छत्तीसगढ़ के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। उनके साथ ही सफर कर रहे 40 अन्य तीर्थयात्रियों की भी उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गयी जिसके बाद ट्रेन को आगरा में रोका गया और गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन (Patna-Kota Express) के आगरा कैंट पहुँचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों का इलाज किया और बेहोशी की हालत में 7 यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज और कैंट स्थित मंडलीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ में पता चला है कि 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से तीर्थयात्रा के लिए 14 अगस्त की रात को ट्रेन (Patna-Kota Express) से रवाना हुआ था। 16 अगस्त को जत्था बनारस पहुँचा और काशी विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए दो दिन ठहरे। 19 अगस्त को दोपहर में किसी धर्मशाला में चावल और कद्दू की सब्जी का भोजन बनाया गया। भोजन को डिब्बों में पैक करने के बाद ये यात्री शाम 5 बजे मथुरा के लिए पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में एस-1, एस-2 और एस-3 कोच में सवार हुए थे। रात में भोजन कर सभी सो गए थे।

देर रात 40 यात्रियों को घबराहट, उल्टी और दस्त होने लगे। इस पर लोगों ने साथ लाई दवाएं पीड़ितों को दीं। इससे 25 से 30 लोगों को कुछ राहत मिली। आगरा कैंट स्टेशन से 20 किलोमीटर पहले कुमारी बाई नेताम (62) की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 7 यात्री बेहोश हो गए। यह देख चीख-पुकार मच गई और कुछ यात्रियों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया।

आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब तक रामा निषाद (65) की भी मौत हो चुकी थी। बाकी के 7 मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से एसएन में दो और रेलवे अस्पताल में 5 मरीज भर्ती हैं। 5 मरीज की हालत गंभीर है। बाकी के यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर मथुरा रवाना कर दिया गया।

Jyotsna Sharma
Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.

By Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.