सोमवार सुबह आगरा के शाहगंज में कांवर चढ़ाये जाते समय एक शिव मंदिर की छत ढह जाने के कारण एक दर्ज़न से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए। इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गयी है जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं।
हादसे का कारण मंदिर की छत में आयी सीलन को बताया जा रहा है। शाहगंज क्षेत्र के महावीर नगर की राधेवाली गली में बने इस मंदिर परिसर में एक मकान भी बना हुआ है। इसके बरामदे की ही छत गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे के समय मंदिर पर कांवर चढ़ाई जा रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला और अस्पताल भिजवाया लेकिन उस समय तक एक बच्ची ज्योति की मृत्यु हो चुकी थी।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंक्षेत्रवासियों ने बताया कि सोमवार होने के कारण मंदिर परिसर में आम दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ थी। मंदिर परिसर में बने मकान की हालत जर्जर थी इसलिए लगातार बारिश होने से आई सीलन और कल तेज़ धूप निकलने के कारण मकान के बरामदे की छत गिर गई।
