आगरा में एमजी रोड के सूरसदन तिराहे पर कार सवार दोस्तों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनसे घटना में प्रयुक्त कार और पिस्टल भी बरामद की गई है। दोनों पक्ष के बीच लेनदेन का वाद चल रहा है।
धाँधूपुरा, ताजगंज निवासी संदीप यादव एक अगस्त को दोस्तों लखन आदि के साथ कार में भगवान टाकीज से हरी पर्वत की तरफ जा रहे थे। सूरसदन तिराहे के पास कार में सवार पुष्पेंद्र यादव, नीरज यादव और अक्षय तौमर ने कार से ओवरटेक करके रोक लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि तीनों से उसका लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोपी गालीगलौज करने लगे।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंविरोध पर पुष्पेंद्र ने फायरिंग कर दी। इसमें संदीप और उसके दोस्त बाल-बाल बचे। आरोपी कार से भाग निकले। मामले में थाना हरिपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार रात को पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
