, , ,

50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लगी गोली

Encounter at Paliwal Park

Encounter at Paliwal Parkथाना कमला नगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी आशु उर्फ आशीष को बृहस्पतिवार रात को पालीवाल पार्क में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस के जवाबी हमले में वो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी पूर्वी जोन सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि आशु उर्फ आशीष मैनपुरी के थाना कुरावली स्थित गिहार कॉलोनी का रहने वाला है। उसके बाइक से हरीपर्वत क्षेत्र में आने के बारे में पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर थाना हरिपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार और एसओजी ने घेर लिया गया। उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई। इससे आशु के दाहिने पैर में गोली लग गई।

वह घायल हो गया। इस पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। जिस बाइक पर वो सवार था, वह चोरी की है। आशु के खिलाफ आगरा के अलावा फरुरखाबाद, फतेहगढ़, मैनपुरी, एटा में लूट, चोरी, डकैत और गैंगस्टर एक्ट के 12 मुकदमे दर्ज हैं।