, , ,

अस्पताल संचालक ने नर्स से किया दुष्कर्म

थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ अस्पताल में कार्यरत एक नर्स द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। संचालक फरार बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता नर्स द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल…

Nurse molested by hospital owner in Agra

Nurse molested by hospital owner in Agraथाना ताजगंज क्षेत्र स्थित देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ अस्पताल में कार्यरत एक नर्स द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। संचालक फरार बताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता नर्स द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है। ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार अस्पताल का साझीदार संचालक है। 2 अगस्त की रात को राकेश कुमार ने उसे रात की ड्यूटी के लिए रोक लिया, कहा कि महिला मरीज को आना है इस पर वो रुक गई।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद राकेश छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात उसको बंद रखा। सुबह राकेश भाग निकला। उस समय वह काफी दहशत में थी। किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजनों को जानकारी दी। उन्होंने हिम्मत बंधाई तो पुलिस से शिकायत की।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता के बयान को कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →