,

10 दिन से गायब वृद्ध का शव खेत में मिला

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर से 10 दिन से लापता वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह बाजरे के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके गायब होने के बाद काफी समय तलाश करने के बाद परिवार ने सोच लिया था कि देर-सवेर वो वापस आ ही जाएगा। लेकिन वापस…

Missing for 10 days, dead body of an old man was found in a farm in Agra
Missing for 10 days, dead body of an old man was found in a farm in Agra
Missing for 10 days, dead body of an old man was found in a farm in Agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर से 10 दिन से लापता वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह बाजरे के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके गायब होने के बाद काफी समय तलाश करने के बाद परिवार ने सोच लिया था कि देर-सवेर वो वापस आ ही जाएगा। लेकिन वापस उसका शव आया जिसके बाद घर में शोक का माहौल है।

मामला आगरा के फतेहाबाद तहसील के थाना निबोहरा क्षेत्र के गाँव रामपुर का बताया जा रहा है। मृतक हरि सिंह (70) पुत्र पातीराम, मूल निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर, लगभग 5 वर्ष से अपने जीजा मूलचंद पुत्र नारायण सिंह निवासी जटपुरा थाना निबोहरा के साथ रह रहा था, जहां से वह 15 अगस्त को लापता हो गया था। हरि सिंह की मानसिक अवस्था ठीक न होने के कारण परिवार ने उसको काफ़ी ढूँढा लेकिन वो नहीं मिला, तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश यह सोचकर बंद कर दी कि कुछ दिन भटकने के बाद वह स्वयं ही वापस आ जाएगा।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

शुक्रवार सुबह गाँव के बाहर स्थित खेतों के पास से गुज़र रहे ग्रामीणों को बदबू आई तो उन्होंने गाँव के ही रमाकांत शर्मा पुत्र रामस्वरूप के खेत में अंदर जाकर देखा तो वहाँ एक शव पड़ा हुआ था जो काफ़ी सड़ चुका था। खेत में शव मिलने से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई और गाँववालों द्वारा बताये गये चिन्हों के आधार पर मूलचंद और उनके परिवार ने खेत में जाकर शव की शिनाख्त हरि सिंह के रूप में की। सूचना पर पहुंची थाना निबोहरा पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →