, , ,

वृन्दावन में जर्जर मकान गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

मथुरा ज़िले के वृंदावन में मंगलवार को स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया जिससे उसके मलबे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु दब गए जिससे 5 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Vrindavan house collapse

Vrindavan house collapseमथुरा ज़िले के वृंदावन में मंगलवार को स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया जिससे उसके मलबे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु दब गए जिससे 5 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों का जिला अस्पताल और सौ शैय्या अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताते है मलबे में दबे लोग बांके बिहारी मंदिर दर्शन करके वहां से निकल रहे थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान था मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर पड़ा जिससे कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। एसएसपी के अनुसार मलबे में कुल 11 लोग दबे थे ।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से मजह 200 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां भागवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग अचानक से धराशायी हो गई। बिल्डिंग गिरने से रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए।

हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। एंबुलेंस न पहुंचने पर उन्हें तत्काल ई रिक्शा की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दियाजबकि कई लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →