Banke Bihari Temple Swarn Hindola

Banke Bihari Temple Swarn Hindolaहरियाली तीज के मद्देनजर वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किये हैं। ठाकुर बांकेबिहारी ने जहाँ स्वर्ण-रजत जड़ित हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए, वहीं दर्शन का समय भी चार घंटे बढ़ा दिया गया।

शनिवार सुबह 7.45 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक बांकेबिहारी गर्भगृह से बाहर स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि हरियाली तीज पर बांकेबिहारी मंदिर में प्रातःकालीन और सांयकालीन दर्शन का समय 2-2 घंटे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही आरती का समय भी बदला गया है। प्रातःकालीन सेवा में सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश प्रातः 6 बजे, प्रातः 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, शृंगार आरती प्रातः 7.55 पर, राजभोग सेवा प्रातः 8 बजे, राजभोग आरती दोपहर में 1.55 बजे और मध्याह्न 2 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को 5 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, क्षीण आरती रात्रि 10.55 पर होगी इसके बाद रात्रि 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे।

 

Jyotsna Sharma
Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.

By Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.