, ,

कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 6 की मौत

सादाबाद जलेसर मार्ग पर कंटेनर ने एटा के गाँव गढ़िया से गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 14 से अधिक घायल हुए हैं, इनमें 8 की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए आगरा और हाथरस रेफ़र…

Tractor-Trolley Accident
Tractor-Trolley Accident
प्रतीकात्मक चित्र

सादाबाद जलेसर मार्ग पर कंटेनर ने एटा के गाँव गढ़िया से गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 14 से अधिक घायल हुए हैं, इनमें 8 की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए आगरा और हाथरस रेफ़र कर दिया गया।

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर स्थित गाँव नगला ब्राह्मण के पास हुआ। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 45 महिला, पुरुष और बच्चे एटा के थाना सकरोली के गाँव गढ़िया से गोवर्धन परिक्रमा करने मथुरा जा रहे थे और ये आपस में नाते-रिश्तेदार थे।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर की टक्कर से ट्रॉली का एक हिस्सा टूट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। उसमें सवार कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए और कुछ दब गए। हादसे की आवाज और चीखपुकार सुनकर गाँव नगला ब्राह्मण के लोग घरों से निकलकर आए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर पहुंचाया। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में माधुरी, लखमी, अभिषेक और विष्णु कुमार निवासी गाँव गढ़िया थाना सकरोली जिला एटा, विक्रम निवासी गाँव मगकश, कासगंज, हेमलता निवासी बजीरपुर कोटला, फिरोजाबाद शामिल हैं।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →