भूमिगत मेट्रो के लिए निकला आगरा में मशाल जुलूस

भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को स्पीड कलर लैब से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस दीवानी स्थित भारत माता की मूर्ति स्थल पर समाप्त हुआ। समिति के सदस्यों ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराएंगे। कारोबारी शिशिर भगत ने कहा कि शासन से गई रिपोर्ट…

Demonstration for underground metro in Agra
Demonstration for underground metro in Agra
Demonstration for underground metro in Agra

भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को स्पीड कलर लैब से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस दीवानी स्थित भारत माता की मूर्ति स्थल पर समाप्त हुआ। समिति के सदस्यों ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराएंगे।

कारोबारी शिशिर भगत ने कहा कि शासन से गई रिपोर्ट में एमजी रोड को सौ फीट का बताया गया है। कुछ हिस्से को छोड़ दें तो वास्तविक रूप में 70 प्रतिशत रोड बहुत छोटा है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

ऐसे में एलिवेटेड मेट्रो से आये दिन यातायात समस्या विकराल होती जाएगी। सुनील अग्रवाल ने कहा कि मशाल जुलूस मेट्रो की सौगात का विरोध करना नहीं बल्कि एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो की मांग के लिए शहरवासियों की एकजुटता का परिचय है। व्यापारी संजय गोयल ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से देखें तो टीटीजेड क्षेत्र होने के बाद भी पाँच हजार पेड़ों को काटा जाएगा। इससे शहर की आबोहवा बदतर हो जाएगी।

सुनील विकल ने कहा कि जल्द ही जनप्रतिनिधियों के साथ समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। विकास सारस्वत व दिनेश पचौरी ने भी विचार व्यक्त किए। जुलूस में अनूप सुराना, विपुल बंसल, राजकुमार मंगरानी, राजेश हेमदेव, मुकेश मित्तल, रूपल गोयल, अनुराग बंसल, राजीव राठौर, दीपक शर्मा, अखिल मोहन मित्तल, आनंद प्रकाश, भारत गोलनी, मनोज अग्रवाल, सरजू बंसल, आशीष अग्रवाल, स्पर्श बंसल आदि मौजूद रहे।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →