, ,

बाइक सवार दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में दिल्ली हाईवे पर सोमवार की रात हुए एक दर्दनाक हादसे में कैलाश मेला देख कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को एक तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए दोनों दोस्तों की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सिकंदरा पुलिस सूत्रों…

biker couple killed in accident

biker couple killed in accidentउत्तर प्रदेश के आगरा शहर में दिल्ली हाईवे पर सोमवार की रात हुए एक दर्दनाक हादसे में कैलाश मेला देख कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को एक तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हुए दोनों दोस्तों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना सिकंदरा पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ। सोमवार रात 9 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने कैलाश मेला देखकर लौट रहे दोनों दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप ये घायल हो गए और कार का चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

मृतकों के परिवारीजनों के अनुसार रुनकता निवासी निवासी राजू (35) और उसका दोस्त नरेश (40) एक साथ जूते की फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार को शाम को करीब 5 बजे दोनों दोस्त बाइक से कैलाश मेला देखने के लिए गए। मेला देखने के बाद रात करीब 8 बजे वहां से निकले। पुलिस ने मेले की वजह से डायवर्जन किया था। रास्ते में हाईवे के डायवर्जन रूट पर आस्था सिटी के सामने रुनकता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए कि निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद शाही ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। कार को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →