, ,

पर्यटन के लिए इनर रिंग रोड पर 140 करोड़ रुपये से बनेगा कन्वेंशन सेंटर

taj mahal

taj mahalइनर रिंग रोड स्थित एतमादपुर मदरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये से विश्वस्तरीय कन्वेन्शन सेंटर बनेगा। 7.4418 हेक्टेयर में आकार लेने वाले इस कन्वेंशन सेंटर की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट ) के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बुधवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव शहरी आवास नितिन रमेश गोकर्ण के समक्ष एडीए ने प्रजेंटेशन दिया।

आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि एतमादपुर मदरा में 7.4418 हेक्टेयर भूमि पर एडीए भूमि अर्जन कर चुका है। कन्वेन्शन सेंटर की डीपीआर के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। कन्वेन्शन सेंटर के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाने, खुला स्थान अधिक व अन्य बदलाव के निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिए हैं। निर्देशों के अनुरूप डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि कन्वेन्शन सेंटर में भव्य ऑडिटोरियम, मीटिंग व कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टेज के अलावा होटल भी होंगे।