आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह हादसे में पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत अधिकारी (bank officer) की मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल बाइक चालक ने भी उपचार के दौरान दोपहर में दम तोड़ दिया। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव गुर्जा बासदेव निवासी विजय कुमार पुत्र सीयाराम गुरुवार सुबह अपनी ससुराल बिलईपुरा निबोहरा से अपने गांव के लिए जा रहे थे। रास्ते में उसने पीएनबी में स्केल वन अधिकारी (bank officer) पार्थ गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता ने लिफ्ट मांगी थी।
दोनों बाइक से फतेहाबाद बाह मार्ग पर सालूवाई के पास पहुंचे, तभी बाह की ओर से आ रही बस ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बैंक अधिकारी पार्थ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस द्वारा घायल विजय को क़स्बा फतेहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बैंक अधिकारी (bank officer) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पीएनबी शाखा भदरौली और नगरचंद का स्टाफ थाने पहुँच गया। मृतक बैंक अधिकारी के परिवार को सूचना भेजी गई है।
इधर दोपहर करीब 12.30 बजे घायल बाइक चालक विजय सिंह का भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में पहुंचे गए। घटना के बाद थाना फतेहाबाद में बैंक के अधिकारियों के साथ पहुंचे पीएनबी के उपमण्डल प्रमुख पंकज कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
बताया गया है कि विजय सिंह कि क़स्बा पिनाहट में खाद बीज की दुकान है। वहीं पार्थ गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता फतेहाबाद के मोहल्ला पथवारी में निवास करते थे। वे मूल रूप से इंद्रापुरम गाजियाबाद के रहने वाले थे।

