
आगरा में अपराधियों के हौसले आजकल बुलंद चल रहे हैं। सिपाही को ईंट मारकर एक गैंगस्टर के भारी अदालत से फरार हो जाने की घटना के मात्र एक दिन बाद ही आगरा के नामी बिल्डर राजीव गुप्ता को मॉल में स्थित उनके कार्यालय में दोलोगों ने आज गुरूवार को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के पीछे जमीन के विवाद को जिम्मेदार बताया जा रहा है। बिल्डर राजीव गुप्ता (Builder Rajiv Gupta) को दो गोलियां लगी हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंसूत्रों के अनुसार थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला चौराहे के पास स्थित एक मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता (Builder Rajiv Gupta) का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि दोपहर में उनसे कुछ लोग मिलने आए थे। उक्त लोगों का बिल्डर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शाम को करीब चार बजे बिल्डर को गोलियां मार दी गईं। आवास सुनकर आसपास के लोग जब कार्यालय में पहुंचे तो राजीव गुप्ता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर (Builder Rajiv Gupta) को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलने पर घायल बिल्डर के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल के परिजनों से घटना के संबंध जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बिल्डर राजीव गुप्ता को पहले ही धमकी मिल चुकी थी।
