,

आगरा में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 जून के बाद बरस सकते हैं बादल

agra rainfall

agra rainfallभीषण गर्मी और उमस झेल रहे आगरावासियों को जल्दी ही थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 28 जून से मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है जिसके बाद बरसात (rainfall) होने की संभावना है। हालांकि पिछले महीने मौसम विभाग ने मानसून समय से पहले आने की संभावना जताई थी लेकिन अब आगरा में मानसून थोड़ी देरी के साथ ही आएगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केन्द्र के मुताबिक उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक आर्द्रता बढ़ी रहेगी और 28 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने लगेगा। आगरा में मानसून की बारिश (rainfall) का इंतजार कर रहे लोगों को अभी चार से पांच दिन तक और उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मानसून के बादलों की ट्रफ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास चुर्क में रुकी हुई है। 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा पर मानसून ठहरा है। 20 जून को मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने लगता है जो 26 जून तक आगरा पहुँचता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है।

हालाँकि मौसम विभाग के मुताबिक कल से कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा, जिससे मानसून के आगे बढ़ने और 28 जून के बाद बारिश (rainfall) शुरू होने के आसार हैं। ताजनगरी में आठ दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। इससे पहले 16 जून से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। प्रदेश में सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जबकि आगरा छठवां गर्म शहर रहा। हमीरपुर दूसरा, कानपुर तीसरा, इटावा चौथा, झांसी पांचवां गर्म शहर रहा। प्रदेश में आठ शहरों के अलावा अन्य सभी जगह तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।