,

आगरा के दयालबाग में बैंकों के कर्जे से दबे व्यापारी उदयवीर सिंह ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

आगरा  (Agra) शहर के न्यू आगरा थाना क्षेत्र इलाके में अमर विहार पुलिस चौकी के समीप बैकों के कर्जे के दबाव से परेशान व्यापारी उदयवीर सिंह ( 50) (Udayveer Singh) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। उनका शव गोदाम में फंदे से लटका मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दयालबाग के वैभव गार्डन निवासी उदयवीर सिंह (Udayveer…

Udayveer Singh committed suicide due to bank debt

  (Agra) शहर के न्यू आगरा थाना क्षेत्र इलाके में अमर विहार पुलिस चौकी के समीप बैकों के कर्जे के दबाव से परेशान व्यापारी उदयवीर सिंह ( 50) (Udayveer Singh) ने फांसी लगाकर  () कर ली। उनका शव गोदाम में फंदे से लटका मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दयालबाग के वैभव गार्डन निवासी उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) की पाल डेयरी के नाम से दुकान है। नीचे दुकान है और ऊपर परिवार रहता है। सोमवार रात को पूरे परिवार के साथ सोये उदयवीर सुबह बिस्तर से गायब मिले। आज सुबह परिवारीजन सुबह सोकर उठे तो उदयवीर सिंह के घर में  न  मिलने पर चिंतित हुये। बेटा घर एवं दुकान के पास स्थित गोदाम पहुंचा तो उसका ताला खुला देखा और अंदर से गोदाम की कुंडी लगी हुई थी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

कुंडी तोडकर देखा तो कमरे का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों की चीख पुकार मच गई, जिसे सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर आगरा (Agra) पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतारा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिवारजनों बताया है कि उदयवीर सिंह पर आगरा (Agra) के बैंकों का कर्जा था, जिसके कारण वह कुछ समय से बहुत ज्यादा तनाव में थे। कोरोनाकाल के दो साल में व्यापार ठप्प रहने से भी वे बहुत चिंतित रह रहे थे। 20 लाख से ज्यादा का कर्जा चुकाने के दबाव ने उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने को विवश कर दिया। मृतक की दो बेटियां और दो बेटे है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटे अभी पढ़ रहे हैं।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →