district legal services authority agra secretary Naveen Kumar

district legal services authority agra secretary Naveen Kumarअध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश, आगरा श्री विवेक संगल के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा नवीन कुमार (Naveen Kumar) द्वारा सोमवार को मानसिक चिकित्सालय आगरा का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान के अधीक्षक दिनेश कुमार राठौर उपस्थित रहे।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा नवीन कुमार (Naveen Kumar) द्वारा महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पाकशाला, बाल इकाई तथा परिवार वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डो में उपस्थित स्वस्थ महिला एवं पुरुष तथा परिवार वार्ड के मरीजों के साथ अटेंडेंट के रूप में परिवारी जनों से खान-पान तथा समुचित दवाइयां एवं रख-रखाव के बारे में पूछा तो बताया गया कि हम लोगों को समय से खाना-पीना एवं समुचित दवाइयां दी जाती हैं। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान पाकशाला में रखी हुई सब्जियां अच्छी गुणवत्ता की नहीं पायी गयी, जिसके लिए उपस्थित संस्थान के अधीक्षक एवं प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मरीजों को दिए जाने वाला खाना अच्छी गुणवत्ता का दिया जाना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवीन कुमार (Naveen Kumar) द्वारा आगरा जनपद के समस्त वी0डी0ओ के साथ बैठक की गई। बैठक में आए हुए समस्त वी0डी0ओ0 को निर्देशित किया गया कि दिनांक 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करें तथा आम जनमानस को अधिक से अधिक राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्रदान करें।

यह भी कहा गया कि दोनों ही पक्षों के हित को देखते हुए वाद का निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त बताया गया कि दिनांक 14 मई 2022 को दीवानी  न्यायालय परिसर एवं तहसील परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप अपने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन व्यक्तियों के यातायात चालान हुए हैं, वह अपने चलानो का निस्तारण घर बैठे ही ई-कोर्ट ऐप के माध्यम से ई-पेमेंट कर निस्तारित करा सकता है।

Jyotsna Sharma
Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.

By Jyotsna Sharma

Jyotsna Sharma joined Agra24 as a journalist in 2021. Before Agra24, she has worked as the Agra correspondent for Lucknow-based Hindi daily Rashtriya Swaroop, and India Monthly magazine.