, , ,

बुलडोज़र बाबा की सरकार पर भी जनता चलाएगी बुलडोज़र – अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार अवैध रूप से बनी है। वह अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला कर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेकरी जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाटक कर रही है। एक दिन ऐसा भी आएगा कि जनता खुद…

Rajesh Pratap Raju

Akhilesh Yadavउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार अवैध रूप से बनी है। वह अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला कर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेकरी जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाटक कर रही है। एक दिन ऐसा भी आएगा कि जनता खुद ही इस योगी सरकार पर बुलडोज़र चला देगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार को जो जनसमर्थन मिलना चाहिए था वह वोट में दिखाई नहीं दिया। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार पूरी तरह अवैध रूप से बनी है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बिना वैध – अवैध का फैसला किये हुए घरों पर बुलडोज़र चलाये जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा के लोग देश के संविधान को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान “वसुधैव कुटुंबकम” से है, लेकिन भाजपा सरकार भारत की पहचान को पूरी तरह से मिटा रही है। जो परिवार मिल – जल कर रह रहे हैं उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। खूबसूरत बिल्डिंगों को तोड़ा जा रहा है। इस अन्याय को कौन देखेगा? ऐसा प्रतीत होने लगा है कि अब जनता को न्याय मिलेगा ही नहीं। वर्तमान में भाजपा सरकार के अन्याय का बोलबाला है। जनता अब पूरी तरह समझते हुए देख रही है। वक्त आने पर इस इस अन्याय का जवाब देने का मन भी बना चुकी है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 14 अप्रैल को भीम नगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हुए हादसे में मारे गए राजेश प्रताप राजू को श्रद्धांजलि देने व घायल हुए पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम की कुशलक्षेम पूछने आगरा आये हुए थे। उन्होंने कहा कि मुझे भी भीमनगरी में आना था लेकिन किसी कारणवश मैं आ नहीं पाया।

14 अप्रैल को डॉ0 आंबेडकर की जयंती के दूसरे दिन से आगरा में तीन दिवसीय भीम नगरीय का आयोजन किया जाता है। इस बार इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आये थे। जब यह हादसा हुआ तब केंद्रीय मंत्री भाषण दे रहे थे और बाल-बाल बचे। लगभग एक दर्जन लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए थे। घायलों में पूर्व प्रधान और समिति अध्यक्ष के भतीजे राजेश प्रताप राजू का निधन हो गया था और पूर्व राज्य मंत्री अजयशील गौतम समेत भीम नगरी आयोजन समिति के कई पदाधिकारी का अभी उपचार चल रहा है। 26 सालों से हर वर्ष आयोजित हो रहे भीम नगरी महोत्सव में पहली बार ऐसा हादसा देखने को मिला।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →