6 दिसंबर को लेकर शासन सख्त, मथुरा में हिन्दू महासभा के जिला और शहर अध्यक्ष गिरफ्तार

6 दिसंबर (बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस) को लेकर शासन / प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है, जबकि हिन्दू एवं मुस्लिमवादी कुछ संगठन इस दिन को अपने – अपने तरीके से मनाने का मन बना चुके हैं। 6 दिसंबर को लेकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के मथुरा स्थित शाही ईदगाह में प्रस्तावित लड्डू गोपाल के जलाभिषेक…

6 दिसंबर (बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस) को लेकर शासन / प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है, जबकि हिन्दू एवं मुस्लिमवादी कुछ संगठन इस दिन को अपने – अपने तरीके से मनाने का मन बना चुके हैं।

6 दिसंबर को लेकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के मथुरा स्थित शाही ईदगाह में प्रस्तावित लड्डू गोपाल के जलाभिषेक कार्यक्रम पर सख्ती बरतते हुए मथुरा पुलिस ने आज हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष छाया गौतम और शहर अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

इस पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने मथुरा प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि मथुरा पुलिस उनसे जबरदस्ती कार्यक्रम स्थगित होने का वीडियो बनाकर वायरल करवाना चाहती है। राजश्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री हैं।

राजश्री ने आज आह्वान किया है कि 6 दिसंबर को अवश्य ही जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हमारी पूजा के अधिकार को कोई भी छीन नहीं सकता। इसी सन्दर्भ में नारायणी सेना के राष्ट्रीय मनीष यादव का कहना था कि हमारे साथियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो हम अपने साथियों सहित लखनऊ हज़रतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक लगभग 2100 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों के हाथों में विवादित स्थल और मथुरा / वृन्दावन की सुरक्षा रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिन्दू नेता राजेश मणि त्रिपाठी को विगत देर रात को हिरासत में ले लिया है। त्रिपाठी पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट चलाकर समाज में वैमनस्यता फैलाने का आरोप है। हंसखेड़ा निवासी राजेश मणि त्रिपाठी का 6 दिसंबर को मथुरा स्थित जन्म भूंमि स्थल पर जनसभा आयोजित करने का कार्यक्रम था, जबकि जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति दी थी। त्रिपाठी अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए थे इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई।

सामाजिक कार्यकर्त्ता राजकुमार नागरथ का कहना था कि जैसे – जैसे 2022 का चुनाव निकट आता जा रहा है, वैसे-वैसे उन्मादी संगठन शांत फिजां में विष घोलने का प्रयास करते हुए अपनी समर्थक सियासी पार्टी का वोट बैंक बढ़ाना चाह रहे हैं।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →