, , ,

सेवा भारती कार्यालय पर हमले में हुईं गिरफ्तारियां, लगेगी रासुका

आगरा के थाना लोहामंडी के अंतर्गत मोतीकुञ्ज  स्थित सेवा भारती कार्यालय पर कल रात हुए अवांछनीय तत्वों के हमले में अब तक दस गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जबकि पुलिस बाक़ी के 40-50 अज्ञात हमलावरों की भी पहचान करने में जुटी है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया है किआरोपियों के खिलाफ…

Seva Bharti attack

Seva Bharti attackआगरा के थाना लोहामंडी के अंतर्गत मोतीकुञ्ज  स्थित सेवा भारती कार्यालय पर कल रात हुए अवांछनीय तत्वों के हमले में अब तक दस गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जबकि पुलिस बाक़ी के 40-50 अज्ञात हमलावरों की भी पहचान करने में जुटी है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया है किआरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और NSA के तहत कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल रात मोती कुञ्ज के सेवा भारती कार्यालय पर अवांछनीय तत्वों के हमले में कार्यालय प्रभारी शिवम् सहित पांच कार्यकर्ता घायल हो गए थे जिसके बाद दो ज्ञात और 40-50 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

घटना उस समय हुई जब सेवा भारती कार्यालय के पास कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। टोकने पर मामला बढ़ा और अवांछनीय तत्वों द्वारा कार्यालय पर पथराव कर दिया गया। सेवा भारती कार्यालय से 300 मीटर दूर ही हिन्दू जागरण मंच का भी ऑफिस है। घटना के तुरंत बाद पुलिस बल वहां पहुँच गया था और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुँच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

थाना लोहामंडी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक हंगामा काटा। विधायक उपाध्याय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी भी थाने में जमे रहे। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का मैसेज जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही और भाजपा समर्थक थाना लोहामंडी पर आ जमे और नारेबाजी से माहौल गरमा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शीघ्र गिरफ्तारियां किये जाने और कड़ी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि यह मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। एक वर्ष पूर्व भी यहाँ हंगामा हो चूका है। इस सेवा भारती कार्यालय में ही शिवम् और विकास रहते भी हैं। दोनों फतेहाबाद के निवासी हैं।

भारतीय मुस्लिम विकास परिषद् के अध्यक्ष समी आगाई ने कहा कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा न जाए, लेकिन बेगुनाहों को परेशान न किया जाए। कुछ लोग बेवजह माहौल को दूषित करने में लगे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से अपील है कि ऐसे तत्वों पर निगाह रखी जाए और सख्त कार्यवाही की जाए।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →