, ,

गैर भाजपा सरकारों ने वंचित वर्ग के साथ हमेशा छलावा किया – स्वतंत्र देव सिंह

आगरा मंडल का चुनावी जायजा लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल आगरा आये और एक होटल में मंडल के वरिष्ठ नेताओं से विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में बंद कमरे में चिंतन और मंथन किया। इस गुप्त बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र…

swatantra dev singh and sunil bansal in agra

swatantra dev singh and sunil bansal in agraआगरा मंडल का चुनावी जायजा लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल आगरा आये और एक होटल में मंडल के वरिष्ठ नेताओं से विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में बंद कमरे में चिंतन और मंथन किया।

इस गुप्त बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में गैर भाजपा सरकारों ने सदैव वंचित वर्ग के साथ धोखा और छलावा किया। उनकी योजनाओं का लाभ सदैव दलालों ने ही उठाया, जबकि भाजपा की सरकारें जहाँ भी बनीं, वहां कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी भेदभाव के पहुँच रहा है और भविष्य में भी इसी तरह पहुँचता रहेगा।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल ने अनुसूचित जाती मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को भी सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी एक ऐसी पार्टी है कि अपनी कार्यप्रणाली, मेहनत और ईमानदारी से एक वार्ड स्तर का कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुँच सकता है। भाजपा कभी वंचित का हक़ नहीं मारती जबकि गैर भाजपाई दल उस हक़ को बीच में से गायब करते रहे हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं को चुनावी ‘टिप्स’ देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 में भाजपा को लगभग 350 से 400 तक सीटें मिलनी ही चाहिए। अगर प्रदेश में विकास फैलाना है तो भाजपा को सभी जातियों का सहयोग मिलता ही रहना चाहिए।

संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि 6 अक्टूबर से हर जिले के मंडलों का गठन कर दिया जाएगा। जो व्यक्ति काम करेगा वही टिकेगा। इसके बाद 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जिला, ब्रज क्षेत्र व् प्रदेश के सभी पदाधिकारी ‘पन्ना’ प्रमुख बनेंगे। पन्ना प्रमुख को वोटर लिस्ट का पन्ना लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा।

सुनील बंसल ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि 1 अक्टूबर से 10 जनवरी तक सौ दिन में सौ काम के विभिन्न आयोजन किये जाएंगे। पार्टी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनने का लक्ष्य दिया हुआ है जबकि पुराने ढाई करोड़ सदस्यों से संपर्क में भी रहना है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और भाजपा के पदाधिकारी इस गुप्त मीटिंग में शामिल रहे, जबकि मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →