,

राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील

उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनज़र राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने आज आगरा के फतेहपुर सीकरी में आयोजित आशीर्वाद रैली में जनता से योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।  जनता को सम्बोधित करते हुए जयंत ने कहा की प्रदेश…

Jayant Choudhary

Jayant Choudharyउत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनज़र राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने आज आगरा के फतेहपुर सीकरी में आयोजित आशीर्वाद रैली में जनता से योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। 

जनता को सम्बोधित करते हुए जयंत ने कहा की प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता झूठे वादों से तंग आ चुकी है और अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। 

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

सभा में एकत्रित हज़ारों किसानों की मौजूदगी में जयंत ने भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। उनका कहना था कि देश एवं प्रदेश में किसान बिजली की मार झेल रहा है लेकिन भाजपा सरकार किसानों को बिजली के बिल में राहत देने की बजाय उनकी परेशानी और बढ़ा रही है।

जयंत चौधरी ने कहा कि बिजली में नया कानून लाकर भाजपा ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने का काम कर दिया है। उन्होंने कहा कि योगी/मोदी ने सरकार को टाटा व अंबानी को बेच दिया है इसलिए तो हर चीज का लाभ कारोबारियों को मिलता है। उन्होंने इस सरकार को किसानों की हत्यारी सरकार बताया और कहा कि अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। 

जयंत ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनेगी तो किसानों का पिछले विद्युत् बिल पूरी तरह माफ़ कर दिया जायेगा और किसानों से आधी दर पर बिजली का बिल लिया जायेगा। 

एक प्रश्न के उत्तर में जयंत ने कहा कि आगरा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 12000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। किसानों का आलू सरकार ही खरीदेगी और खरीदने के बाद अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ आलू का वितरण करेगी। 2022 में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार करते हुए जयंत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता अगर सहमत होंगे तो 2022 में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया जा सकता है, अन्यथा पार्टी अपने दम पर ही पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। 

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →