मृत्यु कब, किसको और कहाँ खींच लाती है, यह कोई नहीं बता सकता। मुरैना ( मध्य प्रदेश ) में बदमाशों की तलाश में दबिश देने जा रहे इगलास ( अलीगढ़ ) के पुलिसकर्मियों को आभास भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस स्टेशन इगलास ( अलीगढ़ ) के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, पवन कुमार, राम कुमार और चालक सुनील कुमार कार में सवार होकर मुरैना (मध्य प्रदेश) में दबिश देने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बानमोर और नूराबाद के समीप पहुंची, वैसे ही वहां सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटनास्थल पर ही चार की मौत हो गई जबकि एक घायल है जिसे अस्पताल पहुँचाया गया है।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंपुलिसकर्मियों की मौत की खबर सुनते ही आगरा ज़ोन के ADG राजीव कृष्ण ने मौके पर पहुँच कर मृतकों के परिवारीजनों को सूचित कराया तथा घायल पुलिसकर्मी के इलाज की उचित व्यवस्था कराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पुलिसकर्मियों की कार पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे जिनमें से चार की मौत मौके पर ही हो गई।

हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहार दौड़ गई है। सभी मृतकों का आगरा में पोस्टमॉर्टेम कराया जा रहा है। घायल सिपाही रामकुमार के लिए भी आगरा में ही इलाज की उचित व्यवस्था ADG के द्वारा करवाई गई है।
पुलिस अब CCTV फुटेज से हादसे की असली जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए पीड़ित परिवारों को यथासंभव मदद मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
हिंदुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा का कहना था कि न तो घटनास्थल पर, और न ही घायल पुलिसकर्मी को देखने कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को मृतकों के घर जाकर उनके परिवारीजनों से संवेदना व्यक्त करनी चाहिए, लेकिन सभी नदारद थे, जो कि बेहद दुखद है।
