, ,

बसपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर फूँका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले बिधानसभा चुनाव की व्यूह रचना करने में सभी सियासी पार्टियां लगी दिखाई दे रही हैं, लेकिन बसपा ने ‘लकी’ समझी जाने वाले आगरा शहर से प्रत्याशियों की घोषणा करके पहली बाजी मार ली है। आगरा दक्षिण सीट से इस बार ब्राह्मण प्रत्याशी रवि भरद्वाज को बसपा का प्रत्याशी…

Ravi Bhardwaj BSP

Ravi Bhardwaj BSPउत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले बिधानसभा चुनाव की व्यूह रचना करने में सभी सियासी पार्टियां लगी दिखाई दे रही हैं, लेकिन बसपा ने ‘लकी’ समझी जाने वाले आगरा शहर से प्रत्याशियों की घोषणा करके पहली बाजी मार ली है।

आगरा दक्षिण सीट से इस बार ब्राह्मण प्रत्याशी रवि भरद्वाज को बसपा का प्रत्याशी बनाया जाया है जबकि इससे पूर्व हमेशा बसपा यहाँ से मुस्लिम प्रत्याशी की खड़ा करती आयी है। साफ़ है कि बसपा इस बार भाजपा के दो बार के ब्राह्मण विधायक योगेंद्र उपाध्याय से दो – दो  हाथ करने के मूड में है। यदि भाजपा ने पुनः योगेंद्र उपाध्याय को ही प्रत्याशी बनाया तो ब्राह्मण वर्ग के दो प्रत्याशी आमने – सामने होने से मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। ऐसे में सपा और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी इन दो प्रत्याशियों से बेहतर ब्राह्मण उम्मीदवार तलाशना क्योंकि किसी और वर्ग का उम्मीदवार उतारना दोनों ही पार्टियों के लिए भारी पड़ सकता है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

रविवार को आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर बसपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में बसपा से राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने मोदी और योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए देश / प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ब्रश्ताचार पर खिंचाई करते हुए कहा कि योगी राज में जब पुलिस थानों के मालखानों से ही चोरी हो रही है और लाखों रूपये निकाल कर चोर फरार हो रहे हैं, तब प्रदेश की जनता को इस सरकार से अपनी और अपने माल की सुरक्षा रखने की उम्मीद रखना बेकार है।

मुनकाद अली ने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री बनते ही बदमाश प्रदेश छोड़ देंगे या जेल में होंगे। घोषित प्रत्याशी रवि भरद्वाज की कार्यपद्धति की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह प्रत्याशी विधायक बनने के बाद जनता की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और हर समय आसानी से उपलब्ध रहेंगे।

बसपा के सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने बताया कि दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गरीब – वंचितों की कानूनी मदद के लिए सिविल मामलों में भगवान् स्वरुप शर्मा और फौजदारी मामलों में डॉ0 रवि अरोड़ा द्वारा परामर्श और मुकदमा पूरी तरह फ्री होगा तथा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक के लिए इलाज के लिए मेडिकल एण्ड कार्डियक रिसर्च सेण्टर प्रताप पूरा में परामर्श निःशुल्क देने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि एकजुट होकर बसपा की सरकार बनाएं और भाजपा के कुशासन और गुंडई से मुक्ति पाएं।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →