आगरा दक्षिणी विधानसभा से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद आगरा की चिकित्सा सुविधाओं में जमीन – आसमान का अंतर आया है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में आगरा का सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज हर चिकित्सीय सुविधा जनता को बेहद सुलभ दरों पर उपलब्ध करा रहा है।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंउपाध्याय का कहना था कि कांग्रेस के समय सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में कोई जाना पसंद नहीं करता था, जबकि आज हर रोग का मरीज सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ता नज़र आता है।
गंगाजल प्रोजेक्ट पर बात करते हुए उपाध्याय ने कहा कि आगरा में गंगाजल आने से यहाँ की जनता की सालों की मुराद को मोदी / योगी सरकार ने पूरी कर एक बड़ा काम किया है।
गौरतलब है कि गंगाजल प्रोजेक्ट वर्ष 2004 में शुरू हुआ था लेकिन राज्य में बदलती सरकारों के चलते लगातार लटके रहने की वजह से इसको पूरा होने में लगभग 15 वर्ष लग गए। विधायक योगेंद्र उपाध्याय के अथक प्रयासों से गंगाजल प्रोजेक्ट अब पूरा होने की कगार पर है और नगर के लगभग सभी क्षेत्रों में पाइपलाइन से गंगाजल पहुँचाने का काम चल रहा है।
