, ,

5000 से ज्यादा हार्ट सर्जरी कर रचा इतिहास – डॉ0 चिश्ती

भारत में हार्ट के मरीजों में आजकल तेजी के साथ बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। हाल ही में हार्ट अटैक से हुई बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने भारत में तेजी से पैर पसारती हुई दिल की बीमारियों की ओर फिर से ध्यान खींचा है। इसका मुख्य कारण खान / पान में…

Dr. Chishti and Dr. Kumbhaj at SR Hospital Agra

भारत में हार्ट के मरीजों में आजकल तेजी के साथ बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। हाल ही में हार्ट अटैक से हुई बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने भारत में तेजी से पैर पसारती हुई दिल की बीमारियों की ओर फिर से ध्यान खींचा है। इसका मुख्य कारण खान / पान में लापरवाही और लाइफ स्टाइल का बिगड़ना बताया जा रहा है।

Dr. Chishti and Dr. Kumbhaj at SR Hospital Agra

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

यही वजह है कि जयपुर स्थित महात्मा गाँधी अस्पताल के कार्डिओथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ0 एम0 ए0 चिश्ती ने 5000 से ज्यादा हार्ट सर्जरी करके लोगों की जान बचाते हुए एक नया इतिहास रच डाला है।

आगरा में प्रेसवार्ता करते हुए डॉ0 चिश्ती ने बताया की अब मेरी सेवाएं आगरा के लोगों को भी मिलती रहेंगी। हर माह के आखिरी रविवार को मैं स्वयं आगरा के एस आर हॉस्पिटल में आकर हार्ट मरीजों को अपनी सेवाएं दूंगा।

Dr. Chishti and Dr. Kumbhaj at SR Hospital Agra

उन्होंने बताया कि महात्मा गाँधी हॉस्पिटल ( जयपुर ) में दिल और फेंफड़ों के 5000 से ज्यादा ऑपरेशन अभी तक किये जा चुके हैं। सर्जिकल प्रक्रियाओं में आमतौर पर कोरोनरी धमनी, बाईपास ग्राफ्टिंग, ह्रदय वाल्व रिप्लेसमेंट एंड रिपेयर तथा जन्मजात ह्रदय रोगों का उपचार, बयेपास सर्जरी तथा एनयूरिज़म रिपेयर आदि शामिल हैं, और यही सेवाएं अब आगरा में भी मिलेंगी।

एक प्रश्न के उत्तर में डॉ0 चिश्ती ने बताया की महात्मा गाँधी हॉस्पिटल में कार्डिओथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की स्थापना सन 2002 में हुई थी और तभी से उनके द्वारा वहां सेवाएं दी जा रही हैं। अब यह सेवाएं आगरा के हार्ट मरीजों को भी मिलनी शुरू हो जाएँगी। डॉ0 चिश्ती के अलावा आगरा में महात्मा गाँधी हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देंगे।

एस आर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ0 अंकुर बंसल ने बताया कि एस आर हॉस्पिटल और महात्मा गाँ धी अस्पताल जयपुर के तत्वावधान में आगरा के नामनेर पर स्थित एस आर हॉस्पिटल में ओपीडी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ओपीडी में डॉ0 चिश्ती के अलावा डॉ0 प्रभात कुम्भज भी मरीजों को देखेंगे।

महात्मा गाँधी अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 कुम्भज ने बताया कि अनियमित खान / पान, वजन बढ़ना, मिलावटी मेवा, घी, तेल, आटा एवं सब्जियों में रसायनों के अधिक इस्तेमाल से कैंसर रोग तेजी से फ़ैल रहा है, जिसके कारण लाइफस्टाइल में परिवर्तन, फ़ास्ट फ़ूड का अत्यधिक चलन, अल्कोहल एवं धूम्रपान सहित अनेक आदतें ह्रदय रोग और कैंसर के कारण हैं। इन भयंकर रोगों का इलाज अब आगरा में भी होगा।

उन्होंने बताया कि महात्मा गाँधी अस्पताल में रूबी लीनियर एक्सेलरेटर, गामा कैमरा, पेट स्कैन, 3 टेस्ला मृ जैसी आधुनिक मशीनें मौजूद हैं।

हिन्दुस्तानी बिरादरी के आमिर कुरैशी ने बताया कि यूँ तो हार्ट सर्जरी बहुत महँगी है, लेकिन महात्मा गाँधी अस्पताल के साथ मिलकर एस आर हॉस्पिटल इस सर्जरी को आम आदमियों की पहुँच में लाने का जो कार्य कर रहा है, वो अति प्रशंसनीय है और अस्पताल प्रबंधन इसके लिए धन्यवाद और बधाई का पात्र है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →