,

आगरा के गाँव में मामूली विवाद पर दो समुदाय भिड़े

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम वास गड़रिया में मंगलवार की रात मामूली बात पर दो समुदाय के लोग भिड़ गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस झगड़े में मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग की भी सूचना है हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार…

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम वास गड़रिया में मंगलवार की रात मामूली बात पर दो समुदाय के लोग भिड़ गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस झगड़े में मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग की भी सूचना है हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर को गाँव के ही भूरा खान की बाइक के पीछे बंधा सरिया राम प्रसाद बघेल के पैर में लग गया जिसके बाद हुई कहासुनी में राम प्रसाद के लड़के नगेन्द्र ने भूरा को पीट दिया।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

पिटने के बाद भूरा वहाँ से चला गया लेकिन रात आठ बजे नगेन्द्र और उसके भी रितेश को भूरा और उसके कुछ साथियों ने खेत में घेर कर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट और पथराव हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल कई चौकियों का फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस को देख उपद्रवी भाग निकले। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। फायरिंग होने की सूचना झूठी है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →