,

बच्चा लेफ़्ट हैंडेड हो तो ना घबरायें

आज का यह दिवस उन माता-पिता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो लोग अपने बच्चे को लेफ्ट हैंड से राइट हैंड मे राइटिंग में तब्दील करने का प्रयास करते हैं उन्हें भी जागरूक करता है कि जो लेफ्ट हैंडेड बच्चे हैं वह राइट हैंड बच्चों की अपेक्षा कुशाल ,बुद्धि के तीव्र व कार्य क्षमता में…

international left handeers day

आज का यह दिवस उन माता-पिता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो लोग अपने बच्चे को लेफ्ट हैंड से राइट हैंड मे राइटिंग में तब्दील करने का प्रयास करते हैं उन्हें भी जागरूक करता है कि जो लेफ्ट हैंडेड बच्चे हैं वह राइट हैंड बच्चों की अपेक्षा कुशाल ,बुद्धि के तीव्र व कार्य क्षमता में अधिक सशक्त होते हैं| अकसर आपने क्रिकेट के मैच में भी यह बात स्टेडियम में दर्शकों से कहते हुए सुनी होगी कि वह लेफ्ट हैंडेड है बड़ा झटक के रन मारेगा तो आइए जानते हैं कि आज विश्व लेफ्ट हैंडेड डे या खब्बू दिवस के बारे में|

विश्व में 10 परसेंट व्यक्तियों के लिए लेफ्ट हैंडेड दिवस मनाया जाता है| जो 90% राइट हैंड की अपेक्षा है | साइंटिस्ट मानते हैं कि यदि एक माता-पिता में से कोई एक लेफ्ट हैंड होता है तो इसका असर बच्चे पर देखा जा सकता है| समय से पहले पैदा होने वाले बच्चे या गर्भ अवस्था में तनाव में रहने वाली माँ के बच्चों में लेफ्ट हैंड होने की संभावना अधिक होती है| चिकित्सकों का कहना हैं ठंड के समय नवंबर से जनवरी के बीच में जन्म लेने वाले बच्चों में लेफ्ट हैंड होने की संभावना अधिक रहती है।भारत में या दकियानूसी देशों में इस बात का भी प्रचलन है कि जो लेफ्ट हैंड बच्चे होते हैं वह अशुभ होते हैं और उनका स्वास्थ्य भी खराब रहता है| यह बात आज बिल्कुल प्रमाणिक तौर पर निराधार साबित हो चुकी है| उलटे जो खब्बू बच्चे होते हैं वह राइट हैंड की अपेक्षा ज्यादा प्रतिभावान साबित हुए हैं|

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

international left handeers dayआज का दिन पूरे विश्व में उन माता-पिता को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है कि जो अपने बच्चों को लेफ्ट हैंड से खाते हैं ,लिखते हैं, काम करते हैं, उसे राइट हैंड में तब्दील करने के लिए बहुत प्रयासरत रहते हैं| एक समय बाद यह भी देखा गया है कि वह बच्चे इतने कंफ्यूज हो जाते हैं कि ना तो वह राइट हैंड से सही लिख पाते हैं और ना ही लेफ्ट हैंड से और उनकी राइटिंग भी बहुत ही खराब हो जाती है| साथ ही वह हमेशा जीवन में एक भ्रम के दृष्टिकोण से जीते हैं| इस दिवस को बनाने के पीछे लेफ्ट हैंड के कामयाबी और गुणों को समाज में बताना है ताकि वह अपने बच्चों को के प्रति एक सम्मान का प्यार के भाव के साथ उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीना सिखाए|

विश्व लेफ्ट एंड एकदिवसीय खब्बू दिवस पहली बार 1976 में दीन र कमप्बेल्ल (Dean R Campbell) ने इस दिन की शुरूआत की थी। इसके बाद से ही इस दिन को दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाने के लिए लोग प्रयासरत रहे| जिसके ऊपर नाम यह था कि वर्ष 1990 में लेफ्ट हैंडेड क्लब का गठन किया गया ताकि उसमें लेफ्ट हैंडेड लोगों को शामिल करके उनके अंदर हीन भावना को निकालकर उनकी खूबियों को समाज के सामने उजागर करना था और आपस में एक दूसरे की मदद करके अपने आप को सशक्त बनाना था| आधिकारिक रूप से इस दिवस की पहली बार आयोजन 13 अगस्त 1992 को किया गया|

लेफ्ट हैंडेड क्लब द्वारा कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं जिसमें लेफ्ट हैंडेड पार्टी ,लेफ्ट हैंडेड वर्सेस राइट हैंडेड स्पोर्ट्स ऐसे मजेदार खेल जिसमें लेफ़्ट हैंडेड से ही खेलना है| इन सब का एक ही मकसद होता है कि हर किसी को उस समस्या से अवगत कराना है जिसे लेफ्ट हैंडेड रोजाना अपनी जिंदगी में झेलते हैं|

वैज्ञानिकों के रिसर्च के मुताबिक व समाज में अनुभव के मुताबिक ये पाया गया है की लेफ्ट हैंडेड व्यक्ति राइट हैंडेड व्यक्ति से ज्यादा कार्यकुशल और बौद्धिक क्षमता भी अधिक होती है| वह म्यूजिक और मैथ में अच्छा प्रदर्शन करता है |रिसर्च में यह बात बहुत ही प्रमाणिक है की लेफ्ट हैंडेड स्पोर्ट्स में राइट हैंडेड की अपेक्षा जरूरत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं |लेफ्ट हैंडेड लोगों जिनका दिमाग दाहिने भाग पर पर अधिक सक्रिय होता है इस वजह से भी अधिक क्रिएटिव एवं और डिबेट एक्सपर्ट होते हैं |अमेरिका के अपोलो मिशन में जाने वाली हर चौथे अंतरिक्ष यात्री में से एक लेफ़्ट हैंडेड था |उसमें इमेजिन पावर अधिक होती है |लेफ्ट एंड लोगों में टेनिस, बेसबॉल ,स्विमिंग और फेंसिंग जैसे गेम में भी माहिर होते हैं ।लेफ़्ट हैंडेड लोगों में हकलाने की दर ज्यादा होती है|

दुनिया के फेमस लोगों में ज्यादातर लोग लेफ्ट हैंडेड हैं जैसे महात्मा गांधी, सिंकदर महान, हैंस क्रिश्चियन एंडरसन, बिस्मार्क, नेपोलियन बोनापार्ट, जॉर्ज बुश चार्ली चैप्लिन, विंस्टन चर्चिल, बिल क्लिंटन, लियोनार्डो द विंची, अल्बर्ट आइंस्टीन, निकोल किडमैन, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, वसीम अकरम ,टाम क्रूज, सिल्वेस्टर स्टेलोन, बीथोवन, एच जी वेल्स, बराक ओबामा और सचिन तेंदूलकर और अमिताभ बच्चन आदि .

सभी लेफ़्ट हैंड व्यक्तियों को बहुत शुभकामनाएँ |

राजीव गुप्ता जनस्नेही कलम से
लोक स्वर आगरा
फोन नंबर 98370 97850
Email rajeevsir.taj@gmail.com


Note by the editor: The views, thoughts, and opinions expressed in this article belong solely to the author, and do not necessarily reflect the views of Agra24.in.

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →