,

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में दो मरे

बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि फीरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्स्प्रेसवे पर चल रही सवारी बस के चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण बस नियंत्रण…

बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि फीरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्स्प्रेसवे पर चल रही सवारी बस के चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण बस नियंत्रण से बाहर होकर खंभा #56 के पास डिवाइडर से टकरा गई। तड़के हुई इस दुर्घटना में यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के शिकार सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं जो काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल के डॉ० शिवकुमार कर्दम के अनुसार कुल 17 यात्री घायल हुए थे जिनमें से गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कुछ यात्रियों को सैफई भी भेज गया है जिनमें से तीन की हालत अधिक गंभीर है।

घायलों को पुलिस, यूपीडा व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों की पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में बस का ड्राइवर और एक महिला शामिल हैं।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →