, , ,

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बृज क्षेत्र को दी 395 परियोजनाओं की सौगात

आगरा।           बुधवार को आगरा आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने ब्रज क्षेत्र को 400 करोड रुपए से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर लगभग 395 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वह…

Keshav-Prasad-Maurya

Keshav-Prasad-Mauryaआगरा।           बुधवार को आगरा आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने ब्रज क्षेत्र को 400 करोड रुपए से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर लगभग 395 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वह इस माहौल में परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास नहीं करना चाहते थे लेकिन ब्रज क्षेत्र के माननीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर और जनता की सुविधाओं को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया। इन परियोजनाओं के शिलान्यास होने के बाद विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाभ होगा।

कोरोना मृतक परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना 

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले कोरोना की दूसरी लहर में हर समय मृत्यु को प्राप्त होने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोरोना काफी हद तक कम हो चुका है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें पूरी तरह से ध्यान रखना होगा और कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।इस दौरान सभी विधायक मौजूद रहे

5 हज़ार गाँव नेशनल हाइवे से जुड़ेंगे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इन परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही हमने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। गांव में अब 3 मीटर की जगह 5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। प्रदेश में लगभग 5000 गाँव ऐसे हैं जिनमें 250 के आसपास आबादी रहती है। उन सभी गाँव की सड़कों को नेशनल हाइवे या मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया जाएगा।

चुनाव में जीतेंगे 300 से अधिक सीटें

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष चुनाव है। 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएं। विरोधियों और विपक्षियों को जवाब दें कि यूपी में पिछले 15 साल के कार्य पर हमारी सरकार के 4 साल भारी हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश में सबका साथ सबका विकास किया है।मेरा दावा है कि हम 2022 के विधान सभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर आएंगे।

राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष पर बोला हमला

राम मंदिर के लिए किए गए एक जमीन के सौदे पर विपक्षियों द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर केशव मौर्या ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारते रहे, जिन्होंने सिर्फ अफवाह फैलाने का काम किया है। मैं जनता से कहना चाहता हूँ कि ऐसे राम विरोधी लोगों की बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। सपा के लोग जिनके हाथ राम भक्तों के खून से रँगे हैं वे भगवान राम और राम मंदिर के मुद्दों पर हमें कोई सलाह न दें। कांग्रेसियों ने कोर्ट में जाकर ये दावा किया कि भगवान राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है। ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं।

‘कोरोना से बचाना है, गरीब को खिलाना है’

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने विकास के क्षेत्र में कोई कमी नहीं आने दी। हमारी सरकार ने एक तरफ चिकित्सा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर काम किया तो वहीं एक बात का हमेशा ध्यान रखा कि ‘कोरोना से भी बचाना है, गरीब-मजदूर को भी खिलाना है।’ उन्होंने कहा कि विकास के लिए हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। केंद्र का खज़ाना उत्तर प्रदेश सरकार के लिए हमेशा खुला हुआ है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →