आगरा मण्डल के भ्रमण पर आईं ओलंपियन साइना नेहवाल ने मंगलवार सुबह पति पारूपल्ली कश्यप के साथ ताजमहल का दीदार किया। वो सुबह आठ बजे ताजमहल पहुंचीं और डेढ़ घंटे तक स्मारक में रहीं। वीडियो प्लेटफार्म, सेंट्रल टैंक समेत मुख्य मकबरे पर उन्होंने दीदार-ए-ताज की यादें संजोने को फोटोग्राफी की।
साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप और मित्रों के साथ रविवार को आगरा पहुंची थीं। उस दिन उप्र में साप्ताहिक बंदी लागू होने की वजह से स्मारक बंद थे और वो कोई स्मारक नहीं देख सकी थीं। होटल की टेरेस से ही उन्होंने ताजमहल देखा था। सोमवार सुबह वो वृंदावन चली गई थीं। वहां से लाैटते वक्त सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे का दीदार उन्होंने किया था। मंगलवार सुबह वो अपने पति और मित्रों के साथ ताजमहल पहुंचीं। साइना और पारुपल्ली कश्यप फोरकोर्ट से ही ताजमहल के सौंदर्य पर मुग्ध नजर आए। दोनों ने स्मारक में जगह-जगह साथ में फोटोग्राफी की। प्रसिद्ध डायना बेंच पर दोनों ने एक साथ कई फोटो खिंचवाईं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को ताजमहल में प्रशंसकों ने तुरंत पहचान लिया।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंगाइड नितिन सिंह ने ताजमहल के निर्माण और शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत से संबंधित जानकारी उन्हें दी। साइना और पारुपल्ली कश्यप ने ताजमहल में हो रही पच्चीकारी और उसकी स्थापत्य कला में काफी दिलचस्पी ली। साइना कुछ वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ भी ताजमहल देखने आगरा आई थीं। उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित स्मारकों का भ्रमण करने के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की थी।
