,

आगरा में आज राहत, नये केसों की संख्या 200 के अदंर , तीन मौत

covid-hospital-agra
covid-hospital-agra
covid-hospital-agra

आगरा| प्रदेश में लगाया गया आंशिक कर्फ्यू काम कर रहा है। कोरोना वायरस के नए केसों में कमी आई है। सरकारी आंकड़ों से इतर भी बात करें तो जो ऑक्‍सीजन प्‍लांटों के बाहर भीड़ लगी रहती थी। वह अब धीरे-धीरे छंट रही है।

यही वास्‍तविक प्रमाण है कि आगरा में कोरोना वायरस के एक्टिव केस कम हो रहे हैं। बुधवार को 189 केस आए हैं। जोकि शहर के लिए बड़ी राहत है। अब तक कुल संक्रमित 24243 हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केसों में बहुत मामूली वृद्धि हुई है, ये 1963 हो गए हैं।

बुधवार को तीन मौत रिपोर्ट हुई हैं, सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 309 हो चुकी है। आगरा में अब तक कुल 21971 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। बुधवार तक 797020 लोगों के टेस्‍ट हो चुके हैं। ठीक होने की दर बढ़कर 90.63 फीसद पर आ चुकी है।