,

राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार का देहांत

राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ( Radha soami Satsang Dayal bagh )  के अध्यक्ष डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar ) का बुधवार को आगरा  में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।उनके परलोक गमन से राधास्वामी मत से जुड़े सत्संगियों में शोक की लहर है। आगरा  में दयालबाग के टेनरी…

Dr. Vijay Kumar
Dr. Vijay Kumar
Dr. Vijay Kumar

राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ( Radha soami Satsang Dayal bagh )  के अध्यक्ष डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar ) का बुधवार को आगरा  में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।उनके परलोक गमन से राधास्वामी मत से जुड़े सत्संगियों में शोक की लहर है।

आगरा  में दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें छह माह पहले ही सत्संग सभा का अध्यक्ष चुना गया था।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

राधास्वामी सत्संग सभा  ( Radha soami Satsang Dayal bagh  ) के अध्यक्ष डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar ) तीन दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार दोपहर ढाई बजे उन्होंने प्रेमनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वो 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से सत्संग सभा से जुडे़ अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम साढे़ चार बजे दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। डा. विजय कुमार ने एयर इंडिया में चीफ मेडिकल आफिसर के पद पर अपनी सेवा दी थीं।

बता दें कि पिछले साल 10 नवंबर को सत्संग सभा ( Radha soami Satsang Dayal bagh  ) के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रशांत (  Prem Prashant ) का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ही डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar )  को सभा का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें अध्यक्ष पद संभाले छह माह ही हुए थे। छह माह में सत्संग सभा के दो अध्यक्ष का निधन हो गया है। दयालबाग के मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि सभा के अध्यक्ष डा. विजय कुमार का दोपहर ढाई बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दयालबाग के श्मशान घाट पर किया गया।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →