
आगरा। एस एन मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर भाजपा सांसद प्रो. एस पी सिंह बघेलने नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात की. प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने उन नर्सिंग स्टाफ की सराहना की जो कोविड काल में 24 घंटे कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं.
प्रोफेसर एस पी सिंह ने कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ए के आर्या से कोविड के मरीजों एवं अन्य चिकित्सा सम्बंधित जानकारियां प्राप्त की. प्रोफेसर एस पी सिंह ने प्रत्येक कोविड वार्ड की इंचार्ज सिस्टर से मिलकर उनके उत्कृष्ठ सेवा हेतु उन्हें बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें