उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में तेज बुखार से 32 बच्चों समेत 15 दिन में 50 से अधिक मौतों के बाद जिले के स्कूलों को फिर बंद कर दिया गया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतनी बड़ी संख्या हुई मौतों पर चिंता व्यक्त की है तथा आज फिरोजाबाद पहुंच कर जांच के आदेश दिये हैं।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के आदेश के अनुसार छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 31 अगस्त से छह सितंबर तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी विद्यालय ने आदेश की अवेहलना की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद जारी हुआ है।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले। अफसरों के साथ बैठक कर बदइंतजामियों पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वह सुदामा नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया और उनको यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फिरोजाबाद ( Firozabad ) में बुखार से 32 बच्चों और सात वयस्कों की मौत हुई है। इसकी विस्तृत जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बीमारों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू का संदिग्ध मामला 18 अगस्त को सामने आया था। जानकारी के अभाव में लोग प्राइवेट उपचार कराते रहे। जानकारी होते ही फ्रेश वार्ड यहां बनाया गया। मेडिकल कॉलेज में तीन मौत हुई है इसमें दो की अस्पताल आने से पहले मृत्यु हो चुकी थी। निजी अस्पताल और घरों में 32 बच्चों व सात वयस्कों की मौत हुई है। लखनऊ से सर्विलांस की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चिकित्साकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर उपचार के जो भी इंतजाम हो सकते हैं वह कराये जाएंगे। मौतों में किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जमीनी स्तर पर जांच कराके जवाबदेही तय की जाएगी।
