Union Minister of State of Health and Family Welfare Prof. S P Singh Baghel inaugurated the review meeting of National AIDS Control Program in AgraUnion Minister of State of Health and Family Welfare Prof. S P Singh Baghel inaugurated the review meeting of National AIDS Control Program in Agra
Union Minister of State of Health and Family Welfare Prof. S P Singh Baghel inaugurated the review meeting of National AIDS Control Program in Agra
Union Minister of State of Health and Family Welfare Prof. S P Singh Baghel inaugurated the review meeting of National AIDS Control Program (NACP) in Agra

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में गुरूवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल ने होटल क्लार्क शिराज में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक का समस्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएसीएस व डीएसीएस के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

समीक्षा बैठक में  राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) का भारत में क्रियान्वन की समीक्षा तथा एड्स मुक्ति हेतु भारत में एचआईवी/एड्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाने हेतु विभिन्न सत्रों में चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। प्रो0 बघेल ने अपने संबोधन में बताया कि 1980 में भारत में जन जागरूकता की कमी से एड्स रोग के प्रति दहशत, अफवाह का माहौल था, 1992 में नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन) बना, जिसने जन जागरूकता के साथ समाज में इस रोग के प्रति बने भय, अफवाह तथा इलाज हेतु सराहनीय कार्य प्रगति की है। अन्य टैस्ट कराते समय एड्स की जांच हेतु भी प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहमति देनी चाहिए, एड्स टैस्ट भी अन्य जांच की तरह ही है, उन्होंने बताया कि अब एड्स लाइलाज नहीं है, जितने ज्यादा एचआईवी टेस्ट होंगे उतना ही समाज व देश का भला होगा, एड्स को छुपाना सामाजिक अपराध की तरह है। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) एक ऐसा संगठन है, जो राज्य एड्स नियंत्रण समितियों के माध्यम से देश भर में एचआईवी/एड्स को फैलने से रोकने और नियंत्रित करने की दिशा में काम कर रहा है।

Union Minister of State of Health and Family Welfare Prof. S P Singh Baghel inaugurated the review meeting of National AIDS Control Program in Agra
Union Minister of State of Health and Family Welfare Prof. S P Singh Baghel inaugurated the review meeting of National AIDS Control Program (NACP) in Agra

यह दो दिवसीय बैठक 24 और 25 अगस्त, 2023 को आगरा में आयोजित की जा रही है। इस बैठक का उद्देश्य 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में एचआईवी/एड्स को समाप्त करने से संबंधित सतत विकास लक्ष्य का हिस्सा बनना है। राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) वर्तमान में अपने पांचवें चरण में है, जिसका उद्देश्य नए एचआईवी संक्रमणों के साथ-साथ एड्स से संबंधित मृत्यु दर में कमी लाना और समाज से एचआईवी/एड्स से संबंधित रोगियों को अपमान सहना पड़ता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री बघेल ने कहा कि एचआईवी एड्स के रोगियों को कलंक का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एचआईवी/एड्स और एसटीडी (यौन संचारित रोग) का मजबूती से मुकाबला करने की दिशा में प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एड्स टोल-फ्री हेल्पलाइन, आजीवन मुफ्त एआरटी सेवाएं, एचआईवी पीड़ितों के लिए निःशुल्क आजीवन एंटीरेट्रोवायरल (एआरवी) दवाएं, निशुल्क अनुपालन परामर्श, बेसलाइन प्रयोगशाला जांच, सीडी4 काउंट परीक्षण जैसी नैदानिक और निगरानी सेवाएं और पीएलएचआईवी के लिए नियमित वायरल लोड मॉनिटरिंग जैसे कुछ कदम लागू किए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रभावित आबादी के साथ होने वाले भेदभाव में कमी लाए जाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। इस संबंध में सरकार ने “प्रतिष्ठानों के लिए एचआईवी और एड्स नीति 2022“ अधिसूचित की है। उन्होंने एचआईवी से निपटने के लिए सामाजिक समावेशिता बढ़ाने और बहुक्षेत्रीय दृष्टिकोण का उपयोग करने पर भी बल दिया।
शुरुआत में मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री ने देश के दूरदराज के हिस्सों तक देखभाल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए अचूक निदान और उपचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जांच के लिए सहमति न देने वाला व्यक्ति पूरे समुदाय को नुकसान पहुंचा रहा है, क्योंकि वह समुदाय के अन्य सदस्यों में बीमारी फैला सकता/सकती है।

उन्होंने कहा, “एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों को दूर करना बहुत जरूरी है और हमें समुदाय के बारे में समग्रता से सोचने और अपनी जांच करनी की जरूरत है। हमें एचआईवी/एड्स के रोगियों की भी उसी तरह सहायता करनी चाहिए, जैसे हम अन्य रोगियों की सहायता करते हैं। उन्होंने एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए और अधिक कठोर आईईसी अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात का भी आह्वान किया कि गहन निश्चय और दृढ़ संकल्प से इसकी रोकथाम की जा सकती है।’’

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने इस कार्यक्रम के लिए 15,471 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “यह भारत से एचआईवी/एड्स के उन्मूलन के प्रति प्रधानमंत्री की गहन प्रतिबद्धता को दर्शाता है।“ राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। अपर सचिव और महानिदेशक नाको, हेकाली झिमोमी ने देश में एचआईवी के बोझ को कम करने में असाधारण भूमिका निभाने के लिए देश को बधाई दी।

इस कार्यक्रम में शोबिनी राजन, डीडीजी, नाको और डॉ. चिन्मयी दास, एडीजी, नाको सहित सभी राज्यों के परियोजना निदेशक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vishal Sharma
Vishal Sharma

Vishal Sharma is an experienced Indian journalist, cyber security consultant, social activist, and poet writing under the pen name Surur Akbarabadi. With over two decades in journalism, he has worked across print, digital, and TV media, including notable roles at The Indian Express, The Pioneer, Indo-American Times, and Business Standard. He is currently the editor of Agra24.in, a bilingual news portal focused on Agra, which he co-founded to provide in-depth analysis and balanced reporting. Based in Agra and Lucknow, Vishal balances his professional commitments with family life. Academically, he has studied Life Sciences, Law, and Business Management. His journalism covers current affairs, business, and social issues, with a focus on factual reporting and avoiding controversial topics that could harm social harmony. He actively promotes communal harmony through his role as Vice-Chairman of Hindustani Biradari, an organization founded to emphasize unity beyond religion and caste. He is also Secretary of the Agra Tourist Welfare Chamber and was also a member of Agra’s Heritage and History Conservation Committee, working to preserve the city’s cultural heritage. Professionally, Vishal brings his cyber security expertise to his media work, enhancing the technical and editorial quality of his news platforms. His interests include photography and travel, particularly exploring India’s diverse landscapes and cultural heritage sites. His contributions reflect a steady commitment to journalism, cultural preservation, and social cohesion without excessive embellishment.

By Vishal Sharma