मुख्य समाचार (Top Headlines)
-

स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मभूमि बटेश्वर में संग्रहालय बनाया जाएगा – अर्जुन राम मेघवाल
पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी को देश कभी भुला नहीं सकता। स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी देश के गौरव थे। उनकी कमी हमेशा देश को महसूस होती रहेगी। जल्द ही उनकी जन्मभूमि बटेश्वर में संग्रहालय की स्थापना की जायेगी। यह कहना था केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का। केंद्रीय मंत्री मेघवाल आज स्व0 वाजपेयी के…
-

हिन्दू संगठनों ने फूंका सेंटा क्लॉज़ का पुतला, आम जनता ने धिक्कारा
देश भर में व्याप्त नवहिन्दुत्ववाद की असहिष्णुता से आज आखिरकार सुलहकुल की नगरी आगरा का परिचय हो ही गया। देश भर में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बनने वाले आगरा में आज हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धारा 144 और महामारी क़ानून का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन करते हुए सेंटा क्लॉज़ का पुतला फूंक दिया और स्थानीय पुलिस…
-

गिरजाघरों में गूंजने लगे हैं बधाई गीत
आगरा के वजीरपुरा क्षेत्र में “निष्कलंक माता का महागिरजाघर” (सेंट पीटर्स चर्च) उत्तर भारत के प्रमुख रोमन कैथोलिक गिरजाघरों में से एक है। इसका निर्माण तत्कालीन आर्चबिशप डॉ0 बोर्गी के कार्यकाल में सन 1846 में शुरू हुआ था। यह सन 1849 में बनकर तैयार हुआ था। इसका नक्शा इटली के वास्तुकला विशेषज्ञ फादर बोनावेंचर ने…
-

राज्यपाल आनंदीबेन आम्बेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लीक से हट कर बोलीं – फर्जी डिग्रियों पर लगाई फटकार
डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लीक से हट कर बोलते हुए विश्वविद्यालय में लगभग 5 हजार फर्जी डिग्रियों के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा कि इस फर्जी डिग्रियों का प्रकरण उच्च न्यायालय तक पहुँच गया था। इसलिए अब…
-

सांसद एवं सिने स्टार हेमा मालिनी ने श्री कृष्ण का भव्य मंदिर मथुरा में बनाने की आवाज उठाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा फोकस वर्तमान में आगरा मंडल के मथुरा जिले पर लगा दिखाई दे रहा है तथा महीने में कई बार मथुरा पधारने से ऐसा लगने लगा है कि संभवतः योगी विधानसभा का चुनाव मथुरा से जीत कर पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का मन बना चुके हैं।…
-

आयकर के छापों से सपा को पीड़ा का मतलब चोर की दाढ़ी में तिनका – योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स विभाग के छापे जब सपा समर्थकों के यहाँ मारे गए उससे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके समर्थकों को बहुत पीड़ा हो रही है, इससे प्रतीत होता है कि “चोर की दाढ़ी में तिनका है”। सपा पर यह कटाक्ष करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
-

आगरा के सपा नेता के यहाँ इनकम टैक्स का छापा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गर्माहट शुरू होते ही विपक्षी सियासी पार्टियों से जुड़े एवं उनके समर्थकों पर कड़ाई होती दिख रही है। आज सपा समर्थक उद्योगपति मनोज यादव के न्यू आगरा स्थित निवास पर इनकम टैक्स का छापा मार कर अवैध धनराशि एवं दस्तावेज दूसरे जिलों से आये इनकम टैक्स अधिकारियों ने अपने कब्जे…
-

BJP शासन में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा अन्याय – समी आगाई
भारतीय मुस्लिम विकास परिषद् के तत्वावधान में आज आगरा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष समी आगाई ने मोदी और योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सरकारें अल्पसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय कर रही हैं। देश के हर कोने…
-

CDS बिपिन रावत का आगरा दौरा सदैव याद रहेगा
दिवंगत CDS बिपिन रावत का आगरा दौरा इस शहर की जनता को सदैव याद रहेगा। उस समय थलसेनाध्यक्ष रहे जनरल रावत पुलवामा हमले का जवाब देने की तैयारियों के सिलसिले में लगभग ढाई साल पूर्व आगरा पधारे थे। छावनी क्षेत्र स्थित सदर बाजार में जनरल रावत जनता से आम आदमी की तरह ही मिले। उनसे…
-

365 दिन में तीन मेट्रो स्टेशन बने
7 दिसंबर 2020 का दिन आगरा निवासियों को भली भांति याद है जब प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करते हुए 273 करोड़ रुपये से एलेवेटेड सेक्शन बनाने का वायदा किया था। आज 7 दिसंबर 2021 को मेट्रो परियोजना के शिलान्यास को 365 दिन पूरे होने के बाद ताजमहल पूर्वी…
