, ,

45 बच्चों की बुखार से मौत के बाद Firozabad CMO को हटाया गया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुखार से हुई 45 बच्चों की मौत और मीडिया में उसको मिले कवरेज से पूरे प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश भर में तहलका मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की भयानक लापरवाही की वजह से मरने वालों की संख्या भी बराबर बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आज उत्तर…

Yogi Adityanath in Firozabad

Yogi Adityanath in Firozabadउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुखार से हुई 45 बच्चों की मौत और मीडिया में उसको मिले कवरेज से पूरे प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश भर में तहलका मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की भयानक लापरवाही की वजह से मरने वालों की संख्या भी बराबर बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आज उत्तर प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद की मुख्य चिकित्साधिकारी (Firozabad CMO) डॉ0 नीता कुलश्रेष्ठ को उनके पद से हटा दिया और तत्काल प्रभाव से हापुड़ के अतिरिक्त मुख्य  चिकित्साधिकारी डॉ0 दिनेश प्रेमी को फिरोजाबाद का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाकर भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़िरोज़ाबाद में वायरल और डेंगू से शहर में महामारी जैसे हालात हैं। दो सौ बेड क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज व शहर के अधिकांश प्राइवेट अस्पताल भी फुल दिखाई दे रहे हैं। बीमारी का कहर सबसे अधिक बच्चों पर टूटा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद भी हालात में फ़र्क नहीं पड़ा है। जहाँ स्वास्थ्य विभाग दो कदम चलता है, वहीँ वायरल और डेंगू चार कदम आगे बढ़ते नजर आते हैं।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

एक सर्वे के अनुसार आज प्रातः 9 बजे फ़िरोज़ाबाद क्लब चौराहे पर बाल रोग क्लिनिक नहीं खुला था लेकिन दर्जनों मरीज लाइन में खड़े थे। सबकी यही कोशिश थी की डॉ0 जल्द आएं और हम अपने बच्चों को दिखाएं।

इसी तरह दोपहर 2 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज में परचा बनवाने के लिए मरीजों की लम्बी लाइन देखने को मिली। आज 1650 पर्चे बनाये गए जब कि मेडिकल कॉलेज में 100 पलंगों पर 220 बच्चे लेते हुए थे। शाम 5 बजे मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में प्लेटलेट लेने के लिए भीम नगर निवासी अनीता 4 घंटे से लाइन में लगी बता रही थीं। अनीता ने बताया कि उनकी 10 साल की बच्ची 4 दिन से भर्ती है। प्लेटलेट काउंट 15 हज़ार रह जाने से उनको ब्लीडिंग हो रही थी, प्लेटलेट तुरंत चढ़ाये जाने की जरुरत थी। शहर का यह दृश्य बताता है कि यहाँ की क्या स्थिति है।

बाल रोग चिकित्सक चांदी काटने में लगे हुए हैं, उनके क्लिनिक पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। प्लेटलेट की डिमांड अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है, डोनर नहीं मिल रहे हैं। फ़िरोज़ाबाद की अनेक बस्तियों में चीत्कार मची हुई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जहाँ सरकारी एम्बुलेंस तेजी से दौड़ती नजर आ रही हैं, वहीँ निजी वाहनों से भी मरीज अस्पतालों में लाये जा रहे हैं।

आज Non-Communicable Diseases (NCD) वार्ड को भी खुलवाया गया।  आज शाम 65 बच्चे भर्ती किये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना ने फ़िरोज़ाबाद के MLA मनीष असीजा से शहर की पूरी स्थिति की जानकारी ली।

आज प्रातः फ़िरोज़ाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और नगर आयुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुदामा नगर, झलकारी नगर, आनंद नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया है। वहां एक घर के कूलर में डेंगू का लार्वा पाया गया। उस क्षेत्र में नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र के घरों में जानवरों के पानी पीने वाले नन्द और कूलरों में मच्छर पनपने के बाद जिलाधिकारी ने जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है।

फ़िरोज़ाबाद स्थित हिंदुस्तानी बिरादरी के कार्यकर्ताओं ने वायरल और डेंगू के मरीजों को मदद पहुँचाने के लिए टीमें बनाई हैं। वहीँ आगरा में भी बिरादरी की टीमों ने घर घर जाकर लोगों को घर में पानी जमा न होने देने की ताकीद की और जलभराव वाली जगहों पर लार्वा नाशक घोल का भी छिड़काव किया।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →